गोरखपुर: लड़की ने बैंक कर्मी को लालच देकर ₹16.18 लाख का किया साइबर फ्रॉड, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और हरिद्वार में निकले पैसे
कोतवाली थाना क्षेत्र के आर्य नगर के रहने वाले 24 वर्षीय अमन पांडे ने पुलिस से तहरीर देकर अपने साथ साइबर फ्राड होने की शिकायत किया था।शिकायत के आधार कोतवाली पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जालसाजी की 7.8 लाख रुपए को बैंक में होल्ड करा दिया है।और बैंक खाते का डिटेल भी पुलिस निकलवा रही है जिसके आधार पर जालसाज के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।