हरिद्वार: रोड़ी बेलवाला में चकरी से सट्टा खिलाने वाले आरोपी को नगर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
नगर कोतवाली पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। लंबे समय से पुलिस की नाक में दम किए सट्टेबाज हरपाल को पुलिस ने रंगे हाथों उस समय गिरफ्तार किया जब वह रोड़ी बेलवाला में झुग्गी झोपड़ी में छिप कर चकरी से लोगों को सट्टा खिला रहा था। ब्रह्मपुरी निवासी आरोपी हरपाल पर जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने शाम 4 बजे ये जानकारी दी।