हरिद्वार: पूर्व CM हरीश रावत ने हरकीपौड़ी में PM मोदी पर स्थापना दिवस पर बड़ी घोषणा न करने का आरोप लगाया
पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश रावत रविवार शाम हरकीपौड़ी पहुंचे। 25वें राज्य स्थापना दिवस की संध्या पर हरीश रावत ने कांग्रेसियों के साथ ब्रह्मकुंड पर गंगा पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने PM मोदी के देहरादून दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्यवासियों को उनसे बड़ी उम्मीद थी लेकिन PM मोदी ने राज्य के लिए कोई बड़ी घोषणा नहीं की।