हरिद्वार: रजत जयंती पर काली सेना ने चलाया स्वच्छता अभियान, उत्तरी हरिद्वार में स्वामी आनंद स्वरूप ने जारी किया संकल्प पत्र
उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर रविवार को काली सेना के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार के भूपतवाला में गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर देवभूमि को स्वच्छ और संस्कारित बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के बाद संगठन ने देवभूमि जागृति वर्ष का उत्तरी हरिद्वार में संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान स्वामी आनंद स्वरूप ने प्रेस वार्ता कर संकल्प पत्र की जानकारी दी।