धरहरा: मोहनपुर-सवैया सड़क मार्ग स्थित कुराव के समीप मिला युवक का शव
ताजा मामला मुंगेर के धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गोदाम स्थित मुसहरी का जहां के 35 वर्षीय महादलित युवक का शव मोहनपुर-सवैया सड़क मार्ग स्थित कुराव के समीप मिला है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परीजनो के अनुसार मृतक युवक शादी समारोह को लेकर लडैयाटाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगलवा ससुराल गया था।