धरहरा: 25 दिनों के बाद भी बारीचक निवासी लापता किशोर का नहीं लगा सुराग, धरहरा थाना पुलिस के हाथ खाली
बीते 13 अप्रैल को धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीचक गांव से किशोर कॉलेज जाने की बात कह कर घर से निकला और लापता हो गया। घटना के बाद परिजनों ने किशोर की काफी खोजबीन की परंतु कुछ पता नहीं चला।वही परीजनो का हाल-बेहाल हैं।वे किसी अनहोनी की आशंका से आशंकित है मामले को लेकर पीड़ित परिजनों द्वारा धरहरा थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है।