धरहरा: निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव को लेकर मुंगेर में सुरक्षा व पुलिस बल अलर्ट
धरहरा प्रखंड के नक्सल प्रभावित एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देशन में एएसपी अभियान कुणाल कुमार एवं एसटीएफ डीएसपी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन,एसएसबी, करेली चीता बल,एसटीएफ द्वारा बैक फुट पर आए नक्सलियों की टोह में नक्सल प्रभावित सखौल,मथुरा,लटियाकोल, पैसरा,कंदनी आदि क्षेत्र में विशेष सर्च अभियान चलाया गया।