चरपोखरी: सामाजिक स्तंभ ददन सिंह के निधन से चरपोखरी में शोक की लहर, इलाके में पसरा मातम
चरपोखरी प्रखंड के पसौर गाँव निवासी समाज के प्रबुद्ध एवं प्रतिष्ठित व्यक्ति ददन सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। बताया जाता है कि ददन सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज जारी था, लेकिन आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया। वे अपने मिलनसार स्वभाव के थे।