रॉबर्ट्सगंज: बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने निजी अस्पताल पर लगाया गलत इलाज का आरोप, हंगामे का वीडियो हुआ वायरल
बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने निजी अस्पताल पर गलत इलाज का आरोप लगाते हुए हंगामा किया हंगामा का वीडियो सोमवार दोपहर 12:00 बजे वायरल हुआ। जानकारी के मुताबिक शाहगंज के राजपुर निवासी 60 वर्षीय रामबिलास को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था उसको पेटदर्द और बुखार की शिकायत थी,हालत बिगड़ने पर उसको निजी अस्पताल से रविवार शाम उसको वाराणसी रेफर किया था