रामपुर मनिहारन: थाना नानौता पुलिस और ANTF की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 32 लाख रुपए की स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार
सहारनपुर की थाना नानौता पुलिस और एएनटीएफ टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। संयुक्त टीम ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 662 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 1.32 करोड़ रुपये आंकी गई है। गश्त और चेकिंग के दौरान शामली हाईवे स्थित सतनाम चैरिटेबल ट्रस्ट के पास से आरोपी जुनैद पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम रतौंध, थाना झिंझाना (शामली) को दबोचा गया।