नवाबगंज: बाराबंकी में महिला सिपाही की तबीयत बिगड़ी, बेहोशी की हालत में मिली, लखनऊ रेफर
बाराबंकी से में महिला सिपाही आराध्य पाल ड्यूटी से लौटने के बाद अपने कमरे में गुरुवार को बेहोश अवस्था में मिलीं। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया।आनन-फानन में महिला सिपाही को जिला अस्पताल बाराबंकी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें करीब 2 बजे लखनऊ रेफर कर दिया।