मुज़फ्फरनगर: रोहन हत्याकांड पर परिजनों का बड़ा दावा, कहा- 'पकड़े गए आरोपियों के अलावा भी हैं कई चेहरे', CBI जांच की मांग
मुजफ्फरनगर के रोहन राठी हत्याकांड में परिजन पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट हैं। मंगलवार को पिता विवेक राठी और चाचा विनय राठी एसएसपी कार्यालय पहुंचे। परिजनों का कहना है कि वारदात में पकड़े गए आरोपियों के अलावा भी अन्य लोग शामिल हो सकते हैं। पिता ने दो से ज्यादा लोगों की संलिप्तता का दावा करते हुए CBI जांच की मांग की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।