बिछिया: बम्हनी बंजर क्षेत्र में कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते दो ट्रैक्टर जब्त..!
बम्हनी बंजर क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध रेत का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। मुखबिर पर खनिज विभाग ने कार्यवाही को अंजाम दिया l 12 जून को दोपहर 1 बजे थाना टीआई पुनीत वाजपेई ने बताया कि, ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है l तथा मामले में नियमानुसार कार्रवाई जारी है।