कोरबा: डिज्नीलैंड मेला में खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता जांचने पहुंची प्रशासन की टीम, पानी की बोतल अधिक दर पर बेचने की शिकायत
Korba, Korba | May 12, 2026 कोरबा शहर के बुधवारी स्थित सर्कस मैदान पर चल रहा डिज्नीलैंड मेला अपनी लापरवाह कार्यप्रणाली और खान पान की चीजों कों लेकर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. पहले मेला कर्मचारियों द्वारा महिला और कुछ लोगों के साथ हुई मारपीट की घटना कों लेकर मेला प्रबंधन की जमकर फ़जीहत हुई वही अब मेले में बिक रही खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता ने रंग में भंग डालने का काम किया है.