नगर पंचायत नया बाराद्वार में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का 410 लोगों ने उठाया लाभ
Sakti, Sakti | Nov 19, 2025 सक्ती जिले के नगर पंचायत नया बाराद्वार में निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का आयोजन जिला आयुष विभाग जांजगीर-चाम्पा के द्वारा किया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा ने किया। शिविर में 4 सौ 10 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराया।