चाईबासा। रवीन्द्र भवन स्थित रवीन्द्रनाथ टैगोर पार्क में गुरु रवीन्द्र जयंती के अवसर पर शनिवार 10 बजे बंगाली सेवा समिति के सदस्यों द्वारा गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।कार्यक्रम के तहत शाम 7:00 बजे रवीन्द्र भवन सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा