अनूपगढ़: अनूपगढ़ के रियल शूट स्टूडियो के पास स्थित अंदाज कलेक्शन में महिलाओं ने की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
अनूपगढ़ के रियल शूट स्टूडियो के पास स्थित अंदाज कलेक्शन में महिलाओं के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। दुकानदार पवन छाबड़ा ने बताया कि महिलाएं उसकी दुकान पर आई थी और जूते देखने के बहाने उसे बातों में उलझा लिया और देखते ही देखते उसकी दुकान से स्पोर्ट्स शूज चोरी कर ले गई।