बलरामपुर: कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई
25 जनवरी सुबह 11:00 कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार द्वारा कर्मचारी एवं उपस्थित लोगों को निष्पक्ष प्रलोभन मुक्त एवं भय मुक्त मतदान करने के लिए मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि मतदान हमारा अधिकार है और हमें अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए।