बलरामपुर: यूपी स्थापना दिवस पर कलेक्ट्रेट में स्टाल लगाकर दी गई योजनाओं की जानकारी, युवा उद्यमियों को दिया गया ऋण का चेक
24 जनवरी शुक्रवार शाम 4:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर विभिन्न विभागों का स्टाल लगाकर आमजन मानस को योजनाओं की जानकारी दी गई। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, विधान परिषद सदस्य सकेत मिश्रा ने स्टॉल का निरीक्षण किया इस अवसर पर युवा उद्यमियों को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण के चेक का वितरण किया गया।