लखीसराय: बाजार समिति स्थित होटल शांति में लगी आग,मौके पर पहुंची दमकल के चार वाहन। मची अफरा तफरी
होटल शांति के कमरे में भीषण आग लग गई। जहां इस आग में लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गया। होटल शांति के मलिक डब्लू कुमार ने बताया की आसपास के लोगों द्वारा होटल के एक कमरे से धुआं उठने की जानकारी मिली। जिसकी सूचना मैंने तुरंत दमकल कर्मियों को दिया। जहां मौके पर दमकल के 4 वाहनों के साथ पहुंचे दर्जनों कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।