लखीसराय: लखीसराय शहर के 10 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई BPSC द्वारा आयोजित अध्यापक नियुक्ति परीक्षा
शुक्रवार को लखीसराय शहर के 10 परीक्षा केंद्रों पर BPSC द्वारा आयोजित अध्यापक नियुक्ति परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई. 18 जुलाई से 21 जुलाई तक चलने वाली इस परीक्षा में प्रशासनिक पदाधिकारी पूरी तरह मुस्तैद नजर आए. परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने के लिए निषेधज्ञा लागू किया गया था.