लखीसराय: 21 सूत्री मांग को लेकर लखीसराय में काला बिल्ला लगाकर होम गार्ड के जवान कर रहे ड्यूटी, चरणबद्ध आंदोलन की कही बात
बिहार रक्षावाहिनी स्वयंसेवक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में सभी होमगार्ड के जवान काला बिल्ला लगाकर कार्य कर रहे हैं सचिब संजय दुबे ने कहा की विभिन्न समस्या को लेकर संघ द्वारा चरणबद्ध आंदोलन छेडने का निर्णय लिया गया। संघ के राज्य स्तरीय पदाधिकारी द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार 21 सूत्री मांग रखी गई है।