लखीसराय: पर्यावरण यात्रा पर निकले बिहार सरकार के सहकारिता सह पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ प्रेम कुमार लखीसराय पहुंचे
लखीसराय के जिला सहकारिता पदाधिकारी के साथ बैठक करते हुए उन्होंने बताया कि सरकार की प्राथमिकता है सभी पैक्स को कंप्यूटरीकरण का जिसे पूरा किया जा रहा है,साथ-साथ मुख्यमंत्री कृषि यांत्रीकरण योजना के तहत ट्रेक्टर खरीदने के लिए पैक्स को बिहार सरकार द्वारा 15 लाख रुपए का ऋण दिया जा रहा है ,जिसमें 7:50 लाख ₹ का अनुदान है।