टूंडला: टूंडला क्षेत्र के उसायनी में कल आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण
थाना टूंडला क्षेत्र के उसायनी में कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होगा। वह प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत बनाए गए आवासों की चाबी लाभार्थियों को प्रदान करेंगे। जिसे लेकर अधिकारियों के द्वारा मौका मुआयना कर स्थलीय निरीक्षण किया गया।