दतिया: ग्राम बिछोंदना में प्याऊ का शुभारंभ, पक्षियों के लिए सकोरे रखकर जल सेवा और पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणादायक पहल
Datia, Datia | Apr 17, 2026 दतिया जिले के ग्राम बिछोंदना में भीषण गर्मी के बीच जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश की गई। पुलिस चौकी के समीप आमजन के लिए शीतल जल उपलब्ध कराने हेतु एक प्याऊ जल सेवा केंद्र का शुक्रवार दोपहर 03 बजे विधिवत शुभारंभ किया गया। साथ ही पक्षियों के लिए सकोरे रखकर जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का सराहनीय संदेश दिया गया।