मानपुर: एसडीएम मानपुर की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम संबंधी बैठक संपन्न,हितग्राहियों को समयबद्ध लाभ दिलाने के निर्देश दिए
Manpur, Umaria | Jun 26, 2026 एसडीएम मानपुर हरनीत कौर कलसी की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत व्यक्तिगत, सामुदायिक तथा सामुदायिक वन संसाधन संरक्षण एवं प्रबंधन (सीएफआरआर) से संबंधित दावों की विस्तृत जानकारी दी गई।