पलिया: नगला गांव में सरकारी रोक के बावजूद देर रात डांस पार्टी हुई, पुलिस ने धारण किया मौन, क्या सिस्टम सिर्फ कागज़ों में जागता है
पलिया तहसील क्षेत्र अंतर्गत नगला गांव में सरकारी प्रतिबंध के बावजूद देर रात धड़ल्ले से डांस पार्टी आयोजित किए जाने पर ग्रामीणों में रोष पनप गया। हैरानी की बात यह रही कि ग्रामीणों की आपत्ति के बाद भी आयोजकों ने खुली चुनौती देते हुए कहा कौन रोक लेगा, किस में हिम्मत है पार्टी बंद करने की, ग्रामीणों ने वही ग्रामीणों को आयोजकों ने धमकाने की कोशिश की।