बसना: पुलिस थाने में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और तनाव प्रबंधन पर विशेष कार्यशाला
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर पुलिस थाना बसना में पुलिसकर्मियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मानसिक बीमारी से जुड़े मिथक और कलंक पर चर्चा हुई और सही समय पर इलाज व सहयोग की जरूरत बताई गई।