घर के पास मिला 4.5 फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
कोरबा से करीब 16 किलोमीटर दूर तरदा गांव में शनिवार सुबह एक ग्रामीण के घर के पास करीब 4.5 फीट लंबा मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीण ने पहले इसे अजगर समझा, लेकिन पास जाकर देखा तो मगरमच्छ होने की पुष्टि हुई। सूचना मिलते ही वन विभाग और RCRS की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जांजगीर-चांपा वनमंडल के कोटमीसोनार स्थित मगरमच्छ संरक्षण आरक्षिति में सुरक्षित छोड़ा गया।
#Korba #CrocodileRescue #WildlifeRescue #ForestDepartment #Chhattisgarh
Raipur, Raipur | Aug 8, 2026