पूरनपुर: गुलहड़ा गांव में रास्ते को लेकर हुए विवाद में घर में घुसकर तीन महिलाओं के साथ मारपीट, पुलिस से की गई शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलहड़ा निवासी पूनम देवी पत्नी रमेश कुमार ने बताया कि गांव निवासी रामऔतार से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि राम औतार,बबलू, धर्मेंद्र,धर्मपाल और परवेश कुमार सभी एक राय होकर महिला के घर में घुस आए और गाली गलौज कर घर मौजूद तीनों महिलाओं की पिटाई कर दी।