सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम
पूर्व जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया ने बच्चों को बांटे फल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
धर्मपुर (मंडी)। सेवा संकल्प अभियान के तहत धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों, माताओं और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मान देना रहा।
इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया ने विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों में पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की और उन्हें फल वितरित किए। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
वंदना गुलेरिया ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं तक पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और मजबूत भविष्य के लिए संतुलित पोषण बेहद आवश्यक है। आंगनवाड़ी केंद्र इस दिशा में जमीनी स्तर पर महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बच्चों, माताओं और महिलाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। विभिन्न योजनाओं एवं अभियानों के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा महिला एवं बाल कल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है।
उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और पोषण संबंधी संदेशों को अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाएं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं को इन योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के साथ आत्मीय संवाद भी किया गया। ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के साथ समय बिताने के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं और कार्यप्रणाली की जानकारी भी ली गई। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने भी भाग लिया।
#devbhoomilivehp #everyonehighlightsfollowers #nonfollowersviewersfollowers #highlight2026 #reelschallenge #highlight