ढाका: ढाका के गुवाबाड़ी गांव में बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों ने चारपाई लगाकर किया प्रदर्शन
पूर्वी चंपारण के ढाका प्रखंड क्षेत्र के गुवाबाड़ी गांव में सड़क पर जलजमाव के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। बदहाल सड़क और जलजमाव से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चारपाई लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सड़क की स्थिति में सुधार और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की,