दतिया नगर: ग्वालियर-झांसी हाइवे पर न्यू कलेक्ट्रेट के सामने सड़क हादसे में युवक की मौत, शिनाख्त हुई, पीएम किया गया
दतिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ग्वालियर-झांसी हाईवे पर न्यू कलेक्ट्रेट के सामने पांच नंबर बंदा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया था। जिसमें नतेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।