सदर: सौदागर बन गई BJP, हर चीज बिकाऊ- अखिलेश यादव का हमला, महंगाई को बताया भ्रष्टाचार का नतीजा
Sadar, Lucknow | Apr 3, 2026 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार सौदागर की तरह काम कर रही है और देश की हर चीज को बेचने में लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई के पीछे भ्रष्टाचार मुख्य कारण है, जिससे आम जनता पर बोझ लगातार बढ़ रहा है।