सिधौली: सिधौली कस्बे में खाद्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कम्प, दुकानदार दुकान बंद करके हुए फरार
जनपद के सिधौली कस्बे में बृहस्पतिवार को खाद्य विभाग की छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया बताया जा रहा है कि सीतापुर से पहुंची खाद विभाग के अधिकारियों की टीम के द्वारा दुकानों में खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए खाद्य विभाग की छापेमारी के चलते कई दुकानदार अपनी दुकान बंद करके मौके से फरार हो गए विभाग के द्वारा सैंपल को एकत्र कर सीतापुर ले जाया गया है।