दरभंगा: डीएम की अध्यक्षता में पंचायतों में जन शिकायतों के समाधान के लिए सहयोग शिविर आयोजन हेतु समीक्षा बैठक
दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी पंचायतों में जन शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए सहयोग शिविर के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं डीसीएलआर उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला जनसंपर्क के द्वारा रविवार की शाम 4.15 बजे दी गई।