मटिहानी: सिहमा पथला टोल में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप
थाना क्षेत्र के सिहमा पथला टोल में रविवार की शाम आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। एक युवक पर हुए जानलेवा हमले के दौरान हुई गोलीबारी में उसके भाई और एक अन्य रिश्तेदार घायल हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित नीतीश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह रविवार की शाम बाजार से लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही अमरजीत कुमार उर्फ करका ने उसे रास्ते में रोक लिया और बिना क