पीरो: भीषण आग से पसौर गांव में मचा हाहाकार, कई किसानों का पुआल जलकर हुआ राख
Piro, Bhojpur | Apr 22, 2026 पसौर गांव में बुधवार की दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बधार में रखे कई किसानों के धान के पुआल को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के संबंध में बुधवार की शाम करीब 4:00 बजे बताया गया कि दोपहर में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे आसपास रखा पुआल जलकर पूरी तरह राख हो गया।