निरसा में शहीद सुशांतो सेनगुप्ता का 25वां शहादत दिवस मनाया जा रहा है। रामकनाली के समीप स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने सुशांतो सेनगुप्ता, उनके छोटे भाई संजय सेनगुप्ता और डी.डी. पाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बता दें कि 5 अक्टूबर 2002 को रामकनाली के समीप गोलीबारी की घटना में सुशांतो सेनगुप्ता, संजय सेनगुप्ता और डी.डी. पाल की हत्या कर दी गई थी।
हर वर्ष 5 अक्टूबर को उनके समर्थकों और शुभचिंतकों की ओर से शहादत दिवस मनाकर उन्हें याद किया जाता है। इस अवसर पर लोगों ने उनके संघर्ष और योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। News Nirsa