कौंच: कोंच तहसील परिसर में बंदरों का आतंक, परेशान अधिवक्ताओं ने एसडीएम से बंदरों को पकड़वाने की लगाई गुहार
Konch, Jalaun | Apr 29, 2026 कोंच तहसील परिसर में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। अधिवक्ताओं ने बुधवार की दोपहर करीब 1:30 बजे एसडीएम ज्योति सिंह को शिकायत देकर बताया कि बंदरों के झुंड कामकाज में बाधा डाल रहे हैं, फाइलें उठा ले जाते हैं और वाहनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, पिछले वर्ष कई वकीलों को काट चुके बंदरों ने 25 अप्रैल 2026 को अधिवक्ता संदीप कुमार श्रीवास्तव को भी काट लिया था।