पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ युवक को दबोचा, बरामद हुए देसी कट्टा और जिंदा कारतूस
पहाड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर हथियार के स्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के निर्देशन में की गई। गुरुवार शाम 5 बजे मिली जानकारी।