चित्तौड़गढ़: सेगवा हाउसिंग बोर्ड में अनियमित जलापूर्ति की शिकायत पर कलेक्टर ने AEN-JEN को चार्ज शीट जारी करने के निर्देश दिए
विशेष पाइपलाइन लीकेज एवं हैंड पंप सुधार अभियान के अंतर्गत जिला कलेक्टर डॉ मंजू ने सेगवा हाउसिंग बोर्ड स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. कॉलोनी के सी ब्लॉक क्षेत्र में उपभोक्ताओं द्वारा जला पूर्ति में अनियमितता की शिकायत पर AEN और JEN को कार्य में लापरवाही बरतने पर चार्ज शीट जारी करने के निर्देश दिए गए.