पट्टी: सुखचैन गांव में जमीन विवाद में बड़े भाई और भतीजे बने जान के दुश्मन, छोटे भाई को दी जान से मारने की धमकी
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पूरे सुखचैन गांव में पारिवारिक जमीन विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। गांव निवासी कृष्णकांत पांडे ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर अपने ही बड़े भाई और भतीजों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।पीड़ित के अनुसार, उनके हिस्से की करीब पांच बिस्वा आबादी की भूमि पर बड़े भाई ने जबरन कब्जा कर रखा है। कई बार समझाने और आपसी सुलह की कोशिशों के बावजूद मामला सुलझ