खाचरौद: खाचरौद तहसील के भाटखेड़ी गांव में जमीन विवाद के चलते खेत में हुई मारपीट
खाचरौद तहसील के भाटखेड़ी गांव में जमीन विवाद के बीच महिलाओं के साथ कथित मारपीट का वीडियो सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि 25 जुलाई को वे खेत में सोयाबीन की निंदाई कर रहे थे, तभी 20 से 25 लोग ट्रैक्टर और लाठी-डंडों के साथ पहुंचे और खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर महिलाओं से मारपीट की गई और जान से मारने व जिंदा जलाने तक की धमकी