कैसरगंज: एसडीएम व सीओ ने पटाखा विक्रेता को सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए, थोक विक्रेता की दुकान की जांच
जरवलरोड त्योहारों के मद्देनजर पटाखों की दुकानों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को एसडीएम प्रशांत कुमार नायक और सीओ धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने जरवल कस्बे में पटाखा दुकान का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने थोक विक्रेता जावेद अहमद की दुकान का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पटाखों के भंडारण और सुरक्षा व्यव