कटकमसांडी: कटकमदाग प्रखंड प्रमुख विनीता कुमारी के पति उदय साव की हत्या मामले में दो संदिग्धों से पूछताछ जारी
कटकमदाग प्रखंड के प्रमुख विनीता कुमारी के पति उदय साव की हत्या मामले में दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे थाना में एसआइटी पूछताछ की रही है. इनमें एक हजारीबाग शहर का और दूसरा चतरा जिला का रहने वाला है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस कुछ बताने से परहेज कर रही है.