शिकोहाबाद: बोझियां में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की, परिवार में मचा कोहराम
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बोझियां में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार बबलू नामक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और क्षेत्र में मातम छा गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।