बहराइच: गायघाट बाजार इलाके में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारी मोड़ के पास युवक काम करने के लिए आया हुआ था। कैटरिंग का काम करता था। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी जिसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जाच जारी है।