जगदलपुर: बस्तर सांसद महेश कश्यप की बड़ी पहल, 67 जरूरतमंदों को वितरित किए 10 लाख के स्वेच्छानुदान चेक
बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद 67 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से स्वीकृत लगभग 10 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए। सांसद महेश कश्यप ने कहा सेवा ही जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा दायित्व है। एक जनप्रतिनिधि का कर्तव्य केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है।