जहानाबाद: बरबट्टा मोड़ के पास घर से लापता युवती, बाइक से कूदकर हुई घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
जहानाबाद के वैरा इस्लामपुर निवासी आशा कुमारी, जो बुधवार से घर से लापता थी, बरबट्टा मोड़ के पास चलती बाइक से कूदकर घायल हो गई। साथ मौजूद एक युवक ने बताया कि वह आशा को पहचानता है और परिजनों के संपर्क के बाद उसे उसकी फुआ के घर छोड़ने जा रहा था। रास्ते में युवती ने जाने से इनकार किया और बरबट्टा मोड़ पर बाइक से छलांग लगा दी।